सिकंदराराऊ: पुरानी तहसील रोड पर भारी संख्या में मिली कोडिंन कफ सिरप की सीसीयां, मचा हड़कंप, व्यापार मंडल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पुरानी तहसील रोड पर सुनसान खाली मैदान में भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कोडिन कफ सिरप की शीशियां पड़ी मिली है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी हुई तो उसमें हड़कम्प मच गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस कफ सिरप पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है, जिस किसी के भी द्वारा शीशीयों को यहां फेंका गया है उस पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।