झींझक–सिकंदरा मार्ग पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने पर भूसा उड़कर सड़क से गुजर रहे लोगों की आंखों में चला जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हवास