वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती रविवार को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती समारोह का मुख्य केंद्र बिदुपुर प्रखंड के विष्णुपुर राजखंड अमेर में रहा, जहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।