गंगधार: चौमहला मे रैन बसेरे पर उच्चाधिकारियो के निर्देश के बाद भी नहीं हो रहा सुधार, चार जोड़ी बिस्तरो के भरोसे चल रहा रेन बसेरा
चौमहला मे यात्री बस स्टैंड प्रतीक्षालय पर स्थित रैन बसेरा पर नही हो रहा सुधार, रैन बसेरा सिर्फ चार जोड़ी बिस्तर के भरोसे, बाहर से आए हुए मजदूर महिलाएं बच्चे हो रहे हैं परेशान, ना तो बिस्तर की व्यवस्थाएं है ना ही पानी की व्यवस्थाएं है गौरतलब है कि चौमहला कस्बे के बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय पर स्थित रेन बसेरा का पूर्व में भी न्यायाधीश राजपाल मीणा ने भी रात्रि मे औचक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए थे