लोहरदगा: पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की पड़ताल और कार्रवाई में जुटी हुई है, जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे : अमित कुमार, एसडीओ
एक के बाद एक घट रही आपराधिक वारदातों को लेकर लोगों में बहुत आक्रोश देखा गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी कुडू में कैंप किए हुए हैं। लोहरदगा के सिविल एसडीओ अमित कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीओ ने कहा कि घटना दुखद है। पुलिस और सरकार की सभी एजेंसियां पूरी गंभीरता से मामले की पड़ताल और कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।