लखीसराय: क्यूल नदी पर बना अस्थाई पुल बना राहत का रास्ता, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को मिली बड़ी सुविधा
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित किऊल नदी पर जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल के बन जाने से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने लगी है। तथा सोमवार की पूर्वाहन 8:30 पर वैकल्पिक पुल पर लोगों का आवागमन देखा गया।