सोमवार की शाम पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रिक्शा टोला के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम राजेश ठाकुर था जो महड़ा कठौन गाँव का रहने वाला था। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को शव सौंप दिया।