बेगूसराय: नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने कुसुमहौत से हथियार के साथ 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस में कुसुमहौत से 02 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कुसुमहौत से कार्रवाई हुई है.