गिर्वा: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख की अवैध शराब जब्त, आरोपी किया गया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 23, 2025 उदयपुर पुलिस ने गोगुंदा थाना क्षेत्र में किराने की दुकान की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की 35 पेटी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी मूल रूप से दिल्ली निवासी है, जिसे राजस्थान के टोक जिले से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर की गई