सूरतगढ़: इंदिरा गांधी नहर में डूबने से महिला की मौत, अज्ञात महिला की शिनाख्त के प्रयास, राजियासर पुलिस जुटी मामले की पड़ताल में
सूरतगढ़ सर्किल के राजियासर थाना क्षेत्र की आईजीएनपी में शुक्रवार को एक महिला की गिर जाने से मौत हो गई। हालांकि जब तक इस महिला को नहर से निकल गया, तब तक उसकी सांसे चल रही थी। मगर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना के एएसआई ने दोपहर के समय इस संबंध में जानकारी। बताया कि महिला की अज्ञात शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।