कोलगवां की नईबस्ती भल्ला डेयरी फार्म के पास जालिम पति हीरामन अहिरवार ने अपनी ब्याहता पत्नी रेखा अहिरवार के साथ मारपीट कर दी । इतना ही नहीं आगबबूला पति ने पत्नी को घर से भी निकाल दिया । शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित पत्नी रेखा कोलगवां थाने पहुंची और पति हीरामन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।