अमरोहा: जामा मस्जिद इलाके के एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Amroha, Amroha | Apr 24, 2025 बुधवार रात एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद इलाके मे बीते बुधवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि घर में मौजूद लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।