मांडर: मांडर में बाइक से गिरकर दो युवक घायल।
Mandar, Ranchi | May 19, 2024 बिसाही मोड़ के पास बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए।बताया जाता है कि चतरा जिले के डीभा मुहल्ला निवासी पृथ्वी राणा और सतन मिस्त्री कर्रा से बेड़ो होते हुए मांडर की ओर आ रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में पृथ्वी राणा को गंभीर चोट आयी है उसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।