मांडर: कठचांचो में नहाने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में डूबकर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mandar, Ranchi | May 18, 2024 कठचांचो गांव निवासी 28 वर्षीय समीर टोप्पो की कुआं में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि समीर अपने घर से थोड़ी दूर खेत में स्थित कुआं पर नहाने गया था, नहाने के क्रम में पैर फिसलने व कुएं में गिर गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए