नुआंव: बरूना के पास कुछीला थाने की पुलिस ने 15.3 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Nuaon, Kaimur | Oct 24, 2024 कुछीला थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे थाना क्षेत्र के वरूना से 15.3 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। कुछीला थाना प्रभारी रूबी कुमारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी अनिल चौहान ग्राम परसिया थाना कुढ़नी का रहने वाला बताया जाता है।