हौज खास: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली हाट में एफपीओ मेले में भाग लिया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे यहां आकर खुशी हुई... 10 हजार FPO बनाने का लक्ष्य रखा गया था उसमें 8800 बन चुके हैं, यह PM मोदी की पहल है जिससे किसानों को ठीक दाम मिले और उपभोक्ताओं को भी शुद्ध उत्पाद मिले... हमने तय किया है कि पूरे देश में ऐसे 22 मेले लगाए जाएंगे जहां FPO अपने उत्पाद को बेच सकेंगे।