हौज खास: दिल्ली के शिक्षकों का तबादला रुकने पर आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा आज आखिकार सच्चाई की जीत हुई, बीजेपी के अहंकार की हार हुई
आज पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के निर्देशों के खिलाफ जाकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 5006 शिक्षकों का तबादला कर दिया गया था। आज आखिकार सच्चाई की जीत हुई, बीजेपी के अहंकार की हार हुई और शिक्षकों का तबादला रुक गया।