दुर्ग: जिले के मैत्री बाग जू में एनिमल्स के लिए कूल व्यवस्था, टाइगर, भालू और मंकी सब कर रहे चिल
Durg, Durg | Apr 17, 2025 छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और सूरज आग उगल रहा है. इस झुलसाने वाली गर्मी से इंसान ही नहीं, जानवर भी परेशान हो रहे हैं. दुर्ग जिले के प्रसिद्ध मैत्री बाग जू में भी जानवर गर्मी से हालाकान हैं. मैत्री बाग जू प्रबंधन ने जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं.