कुरवाई: ग्राम पंचायत रूसिया में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने की कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और दो डंपर ज़ब्त
Kurwai, Vidisha | Apr 27, 2025 विदिशा जिले में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। कुरवाई के रूसिया पंचायत में चल रहे अवैध मुरम उत्खनन की सूचना पर विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके से दो पोकलेन मशीन और दो डंपर जब्त किए गए।