बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली (बा) में अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार युवक धनंजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 106 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पासिद गांव के गणेश राम पटेल ने बताया कि उसका भतीजा धनंजय पटेल अपनी बाइक में बाराद्वार काम से गया था।