बारां: जिले में हो रही बारिश से कच्चे मकानों का गिरना जारी, पाडलिया गांव में गिरे आधा दर्जन मकान, प्रशासन से मुआवजे की मांग
Baran, Baran | Aug 27, 2025 जिले के कई गांवो में अतिवृष्टि बारिश से कई गरीब लोगों के कच्चे घर आशियाना ढह गए गनीमत रही कि किसी की जन हानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पाडलिया गाँव के अंजीश शर्मा , जयप्रकाश शर्मा,रामदयाल मेघवाल, नाथूलाल मेहरा, रामदयाल मेहरा, विधवा महिला नंदू बाई मेहरा, सहित कई लोगों के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं।