खरगौन: शहर की कपास मंडी में बंपर आवक से किसानों के चेहरे खिले
खरगोन। बुधवार को कपास मंडी में सफेद सोने की बंपर आवक देखने को मिली। शाम 5 बजे तक किसानों की बड़ी संख्या में कपास की बिक्री के लिए मंडी पहुंचे। इस दौरान कपास का अधिकतम भाव ₹8010 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं नमी युक्त कपास का न्यूनतम भाव ₹5300 रहा। मंडी में कपास का मॉडल भाव ₹7689 प्रति क्विंटल रहा।