डिंडौरी में प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के उपरांत रविवार दोपहर 1:30 मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा । प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि विपक्ष के पास जन बल नहीं है जीत नहीं पा रहे हैं और मोदी जी के लगातार विश्व स्तरीय लोकप्रियता पचा नहीं पा रहे हैं जिसके चलते विपक्ष स्तरहीन वक्तव्य दे रहे ।