कोडरमा: रेलवे का बढ़ता किराया और घंटों की देरी, कोडरमा स्टेशन पर यात्री ने उठाई आवाज
भारतीय रेलवे में किराए की बढ़ती दरों और ट्रेनों की भारी देरी को लेकर कोडरमा स्टेशन में यात्रियों में असंतोष बढ़ रहा है। यात्री सूरज कुमार ने बुधवार को 1 बजे बताया कि किराए में वृद्धि का सीधा बोझ आम जनता की जेब पर पड़ रहा है, जबकि सुविधाओं और समयबद्धता में सुधार नहीं दिख रहा।