बीघापुर: जंगलीखेड़ा गांव के सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य सरला देवी सेवानिवृत्त हुईं, पुष्प वर्षा के साथ स्कूल में हुआ स्वागत
Bighapur, Unnao | Mar 31, 2026 बीघापुर विकासखण्ड क्षेत्र के जंगलीखेड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट में प्रधानाचार्य सरला देवी सेवानिवृत्त हुई है। गांव स्थित स्कूल में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सरला देवी के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल के शिक्षक और छात्र भावुक हो गए। सरला देवी के सरल स्वभाव की अध्यापको ने प्रशंसा की है।