श्योपुर। जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर स्थित पाली हाइवे पर रूपनगर गांव के पास गुरूवार को रात्रि 8 बजे करीब ओवर टेक करने के फेर में बोलेरो और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन वाहनों में सवार 12 लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।