शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए और परीक्षा के कुशल संचालन संबंधित समीक्षा भी की।