फिरोज़ाबाद: गांव नगला अमान में चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो भैंस व्यापारियों को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला अमान मे बुधबार की दोपहर शानू और यशीन नामक 2लोगों के साथ मारपीट हुयी है। आरोप है भैंस खरीदने गांव नगला अमान गये थे। इसी दौरान गलती से दूसरी भैंस का बच्चा का ट्रक मे लाध लिया था। चोरी के शक मे मारपीट कर दी।पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करा दी है।पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।