रजौली: छात्र हसनैन आलम ने जिला टॉपर सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया, कोचिंग में हुआ सम्मान समारोह
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान हासिल करने वाले छात्र हसनैन आलम को बुधवार को करीब 1 बजे उनके कोचिंग संस्थान में सम्मानित किया गया। महसई मोहल्ला, रजौली निवासी कौसर अली के पुत्र हसनैन आलम ने अपनी सफलता का श्रेय वरुणा कोचिंग संस्थान और अपने शिक्षकों को दिया।