बरेलीपार में गहराया पेयजल संकट, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष गर्मी के मौसम में गांव में पानी की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार शुरुआत से ही स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पानी की कमी के चलते लोग रात के समय हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। बताया गया कि लगातार उपयोग के कारण हैंडपंप का जलस्तर नीचे चला गया है, जिससे अब मिट्टीयुक्त और लाल रंग का पानी निकल रहा है। इसके बावजूद ग्रामीणों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें यही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।