बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है। पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।