करपी: पुरान गांव से एक शराबी गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Mar 29, 2026 पुरान गांव से शराब पीने के आरोप में राजकुमार मोची को पुलिस ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया ।शराबी, शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस को ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पुराण गांव पहुंची तथा शराबी को गिरफ्तार कर लिया।युवक दूसरी बार शराब के नशे में पकड़ा गया है।