विदिशा के करारिया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला संगीता राजपूत निवासी शमशाबाद की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन पुल पर फेंक दिया। गुरुवार रात 9 बजे सूचना पर एसपी, एएसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।