रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत असालतगंज में राम सिंह के घर पर निरंकार महाराज का सत्संग का आयोजन किया गया जिसमे सिठउ पुरवा निवासी कमलेश पुत्र सिपाहीलाल सत्संग प्रेमियों के बीच मंच पर सत्संग बोल रहे थे तभी सत्संग बोलते बोलते उनको अचानक हसी आ गई और वह मूर्छित होकर मंच पर गिर गए यह देख वहां मौजूद लोग आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे