शाहजहाँपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के लालपुल रेलवे फाटक पर गुरुवार देर शाम को तिलहर तहसील के लेखपाल अमरदीप सक्सेना ने चलती ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।अमरदीप शहर के बिजलीपुरा मोहल्ले में रह रहे थे। वह ड्यूटी से घर लौटने के बाद कुछ देर रुककर फिर सरकारी काम के लिए पैदल निकले थे।