गुमला में होली के अवसर पर लोगों ने जमकर होली खेली। शहर में जगह-जगह टोली बनाकर लोग घूमते नजर आए। कई स्थानों पर ढोल मांदर और लाउडस्पीकर के साथ फगुआ गीत गाए गए। जिससे पूरा माहौल रंग और उमंग से सराबोर हो गया।शहर के नदी टोली क्षेत्र के पास युवकों की टोली ने आने-जाने वाले लोगों को रंग लगाकर कपड़ा फाड़ होली खेली। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।