पूर्णिया पूर्व: चांदी कठुआ गांव में कलश यात्रा का आयोजन, 51 महिलाओं और कन्याओं ने लिया भाग
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत चांदी कठुआ गांव उत्तर टोला में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिस दौरान 51 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा चांदी कठुआ गांव होते हुए ठाकुरबाड़ी नहर पुल पर जाकर पुनः चांदी कठुआ गांव पहुँची।जिस दौरान गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।