सूरजपुर: माता कर्मा चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने माँ कर्मा की पूजा-अर्चना की
सूरजपुर के भक्त माता कर्मा चौक में रविवार दोपहर लगभग 3 बजे श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में 'भक्त शिरोमणि' माँ कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने माँ कर्मा के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।