चूरू जिले के छाजूसर गांव के पास बुधवार दोपहर को धूल के बवंडर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक 28 वर्षीय विवाहिता चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार कर उसका इलाज शुरू किया।