डेहरी: कटार में लंगूर के आतंक से ग्रामीण परेशान, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किया रेस्कयू
Dehri, Rohtas | Feb 14, 2024 कटार इलाके में एक लंगूर के आतंक से लोग जब परेशान हो गए तो वन विभाग को सूचना दी गई। पिछले कुछ दिनों से कटार इलाके में एक लंगूर के आतंक से लोग परेशान हैं। आज आवारा कुत्तों के झुंड ने लंगूर पर हमला कर दिया तथा लंगूर को घायल कर दिया। तब तक वन विभाग की टीम पहुंची व कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लंगूर को जाल में फसाया गया तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।