बुधवार की सांय 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कुंडे के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी सुरेश की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है ।मृतक सुरेश किराना की दुकान चलाता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है।