नवाबगंज थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम में हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।