सोमवार 4:00 बजे भारत नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत जरवा कोतवाली के जंगली पगडंडियों एवं गांव रास्तों पर सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस द्वारा संयुक्त गस्त किया गया। पुलिस द्वारा इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई लोगों को अवांछनीय गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया। बॉर्डर पर आने जाने वाले व्यक्तियों की भी सघन चेकिंग की गई।