फरीदपुर: बिलसंड़ी में उग्र नंदी का आतंक, तीन ग्रामीण घायल, रेस्क्यू टीम ने किया पकड़
थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में एक उग्र (पागल) नंदी ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। नंदी ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। लगातार हमलों से भयभीत ग्रामीण कई दिनों तक छतों पर सोने को मजबूर रहे। दोपहर में ग्रामीणों ने, घटना की सूचना सौरभ यादव द्वारा प्रशासन को दी गई।