कसिया: NH 28 पर बगही में माल सहित ट्रक लूटने की घटना के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमे शशि कुमार राय निवासी कोरया थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार यह कहते सुने जा रहे कि उनकी ट्रक में रक्सौल से रिफाइन लोड हुआ था। जिसे 02 फरवरी को रात्रि सवा नौ बजे एक ट्रक ने ओवरटेक कर उन्हें पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही में स्थित शाही पम्प के निकट रोका गया। और पिस्टल लगा चालक को अगवा करते हुए ट्रक लूट ले गये।