दातागंज: म्याऊं कस्बे में अवैध बालू से भरा ओवरलोड डंफर किया गया सीज, लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
शनिवार सुबह 9 बजे के लगभग आरटीओ हरिओम गौतम ने ओवरलोडेड बालू से भरे एक डंपर को सीज कर 1 लाख का चालान किया है। यह कार्रवाई म्याऊं के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर की गई है। यह डंपर उसावा की तरफ से आ रहा था।सूचना पर आरटीओ ने ओवरलोडेड रेत से भरे डंपर को सीज कर दिया है। अवैध बालू से भरे डंफर उसावा से प्रवेश कर पूरे तहसील में जगह जगह भेज जाते है।