महासमुंद: जिले के ग्राम पंचायत रायतूम में महिला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, सेनेटरी पैड, मच्छरदानी, कंबल और छड़ी दी गई
ग्राम पंचायत रायतूम में महिला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न डॉ. एकता लंगेह बनीं जनसेवा की मिसाल। सोमवार दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत रायतूम में महिला स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में समाजसेविका डॉ. एकता लंगेह ने महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने सेनेटरी पैड, मच्छरदानी, कंबल व छड़ी का वितरण किया है।