समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। अवैध भंडारण, परिवहन और अमानक धान की रोकथाम के लिए जांच दल सक्रिय हैं।जिला प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में कुल 204 क्विंटल धान जब्त किया गया। ग्राम अंजनी के पास मध्यप्रदेश से अवैध परिवहन करते दो पिकअप वाहनों से 52 क्विंटल धान लगभग 1.61 लाख रुपये कीमत