राजगढ़ थाना पुलिस ने जैन मंदिर में हुई चोरी का 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए 2 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 7-8 फरवरी की दरमियान रात राजगढ़ में नवरत्न आराधनालय जैन मंदिर से बदमाश पूजन सामग्री चोरी कर ले गए थे।