शाहबाद: सीओ शाहाबाद को अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया, एसपी अशोक कुमार मीना ने बैज लगाये
शाहाबाद सीओ का कार्य भार देख रहे आईपीएस आलोक राज नारायण को शासन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उनके बैज लगाकर उन्हें सम्मान दिया। आलोक राज नारायण आईपीएस अधिकारी थे। उनकी पहली पोस्टिंग शाहाबाद में सर्किल ऑफिसर के रूप में हुई।